logo

रांची : पिठोरिया में नदी से बरामद हुआ अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

crime_220.jpg

रांची:
राजधानी रांची के पीठोरिया थानाक्षेत्र में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात महिला का शव नदी से बरामद किया गया है। महिला के शव देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस की इसकी जानकारी दी। हालांकि महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस घटनास्थल पर पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला की पहचान में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है।


छानबीन में जुटी पुलिस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने कहा है कि अबतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। हम आसपास के लोगों से महिला से जानकारी के लिए बातचीत कर रहे है। जल्द दी महिला के बारे में पता लगा लिया जाएगा।