बोकारो:
बोकारो के पंचायती राज पदाधिकारी (Panchayati Raj Officer) ने खुदकुशी की ली है। 59 वर्षीय राजशेखर ने घर के कमरे में पंखे से झूल कर आत्महत्या कर (committed suicide by hanging from fan) ली है। मिली जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी मॉर्निंग वॉक के लिए बाहर गई थी। जब घर लौटी तो देखा कि उनके पति पंखे से लटक रहे हैं। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के सूचना मिलते ही सभी बड़े अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे। वहीं बीएससीटी थाना पुलिस (BSCT Police Station) मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद से जिला प्रशासन के अधिकारियों में शोक की लहर है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कुछ दिनों से एकांत और गुमसुम रह रहे थे
मिली जानकारी के अनुसार पंचायती राज पदाधिकारी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज पटना में चल रहा था। उनके परिजनों का कहना है कि पिछले दिनों पटना से लौटने के बाद से ही वो बहुत एकांत और गुमसुम रह रहे थे। कारण पूछने पर किसी ने कुछ नहीं कहते बस वहां से चले जाते थे। फिलहाल पुलिस उनके कमरे की अच्छी तरह तलाशी कर रही है। खबर लिखने तक पुलिस को किसी प्रकार को कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। पुलिस छानबीन में लगी है।

आत्महत्या की कारणों की तलाश में जुटी पुलिस
बता दें कि 59 वर्षीय राजशेखर बोकारो डीसी ऑफिस में कार्यरत थे। वो जिला पंचायती राज पदाधिकारी डीपीआर (DPR) के पद पर थे। पंचायती राज पदाधिकारी राजशेखर बोकारो के सेक्टर 1/C स्थित 483 नंबर के आवास में रहते थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुट गई है।