logo

बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

bakro_murder.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बोकारो जिले से हत्या का मामला सामना आया है। यहां स्टील प्लांट के कर्मचारी की देर रात चाकू गोदकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात वह ड्यूटी पर जाने के लिए अपने घर से निकला था। रास्ते में पहले से कुछ अज्ञात अपराधी घात लगाए बैठे थे। उन्होंने स्टील प्लांट के कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान विनोद हेंब्रम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

घर से महज 100 मीटर पर हुआ हमला
जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात बालीडीह थाना क्षेत्र के स्कूल बालीडीग स्कूल के पास पहले से  कुछ अपराधी घात लगाए बैठे थे। मृतक के पिता कर्मदेव हेंब्रम का कहना है कि उनका पुत्र विनोद बोकारो स्टील प्लांट में ड्यूटी के लिए घर से लगभग 8:45 बजे निकला था। घर से महज 100 मीटर की दूरी पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरीके से जख्मी हो गया। लेकिन फिर भी वह किसी तरीके से वहां से भागकर घर आया। जिसके बाद हमने उसे अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल जाने के क्रम में ही उसने दम तोड़ दिया।


हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
पिता ने पुलिस को बताया कि पहले उनके पुत्र का कई लोगों से विवाद हुआ था। पिता के बयान के आधार पर कई बिंदुओं को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा फौरी कार्रवाई में पुलिस कुछ युवकों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। बालीडीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रामप्रवेश कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।