logo

नेशनल मैनेजमेंट गेम्स में बोकारो स्टील का शानदार प्रदर्शन, 35वें संस्करण की बनी राष्ट्रीय चैंपियन

BOKARO00027NEW.jpg

बोकारो
बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के अधिकारियों ने प्रतिष्ठित 35वें नेशनल मैनेजमेंट गेम्स में राष्ट्रीय चैंपियन बनकर संयंत्र और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के 150 से अधिक अग्रणी संस्थानों की टीमों ने हिस्सा लिया।  प्रतियोगिता में सेल, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, आईओसीएल, एनएचपीसी, एलएंडटी और ओएनजीसी समेत देश की कई नामी कंपनियों की टीमों ने भाग लिया। पांच चुनौतीपूर्ण क्षेत्रीय चरणों के बाद आयोजित ग्रैंड फिनाले में देश की शीर्ष 19 टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मुकाबला किया।

प्रबंधक ओवैस अहमद की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया
बोकारो इस्पात संयंत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए हॉट स्ट्रिप मिल के वरीय प्रबंधक राहुल रंजन पंडा और सीएमएम-सीटीएस के वरीय प्रबंधक ओवैस अहमद की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बिजनेस सिमुलेशन के दौरान उनकी रणनीतिक सोच, सटीक निर्णय क्षमता और वित्तीय प्रबंधन कौशल ने उन्हें राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब दिलाया। प्रतियोगिता में एनटीपीसी की टीमों ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वर्ष 2010 के बाद पहली बार सेल ने नेशनल मैनेजमेंट गेम्स का खिताब अपने नाम किया है। उस समय भी विजेता टीम बोकारो इस्पात संयंत्र की ही थी।

Tags - Bokaro Steel Plant National Management Games SAIL National Champion Corporate Sports