logo

रांची : बाराती जा रही बोलेरो ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, 2 की मौत 3 गंभीर रूप से घायल

accident16.jpg

मांडर:
राजधानी रांची के मांडर थानाक्षेत्र एनएच 75 बाराती गाड़ी और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर होने से 2 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग बारात में शामिल होने के लिए रामगढ़ जा रहा थे। वहीं इस घटना में 3 लोगों गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को गाड़ी से निकाला। सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


ग्रामीण ने घायलों ने निकाला बाहर
मामला रांची जिला के मांडल थानाक्षेत्र के रांची डालटेनगंज मार्ग एनएच 75 का है। जहां बाराती लेकर जा रही गाड़ी का टक्कर ट्रैक्टर ट्रॉली से हो गया। इस घटना में चालक व एक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह लोग चूरमो थानाक्षेत्र के सोंस पतरातू गांव से बोलेरो गाड़ी से रामगढ़ जिला के गोला चितरपुर गांव शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी तिग्गा के पास वन वे सड़क होने के कारण गाड़ी की ट्रैक्टर टोली से भीषण टक्कर हो गई। ग्रामीण ने बताया कि चीख-पुकार सुनकर हम वहां पहुंचे। हमने तुरंत सभी को गाड़ी से निकाला और पुलिस को जानकारी दी।

क्षेत्र में शोक की लहर 
थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि जानकारी मिलने पर हम पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गया। जहां चिकित्सकों ने प्राभमिक इसाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया। सड़क हादसे में मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं मृतक के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।