logo

बड़ी खबर : धनबाद के तोपचांची बाजार में बम ब्लास्ट, 4 महिला घायल

bomb1.jpg

धनबाद:
धनबाद के तोपचांची स्थित बाजार में बम ब्लास्ट (Bomb Blast) होनी की खबर सामने आई है। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि एक व्यक्ति बाइक की डिक्की में बम लेकर सब्जी खरीदने आया था। इसी बीच डिक्की में बम फट गया। बम फटने से 4 सब्जी विक्रेता महिला घायल हो गये। सभी घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके पर दहशत का महौल है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सील कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।