द फॉलोअप डेस्कः
कोडरमा में एक अजीबोगरीब प्रेम कहानी सामने आने से सभी हैरान है। रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन एक-दूसरे से प्यार करने लगे। उन्होंने घर से भागकर शादी करने का फैसला किया। ध्वजाधारी धाम में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं। लेकिन लड़के की मां को इसकी भनक लग गई। उन्होंने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।
लड़के की मां ने आरोप लगाए हैं कि लड़की की मां, जो उनकी भाभी भी लगती हैं, उसने ही यह साजिश रची है। उन्होंने मेरे बेटे को बहला-फुसलाकर अपनी बहन से शादी करने के लिए मजबूर किया है। वह इस रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि वो इस रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं कर सकती, वो भाई-बहन के बीच शादी के सख्त खिलाफ है।
इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल किसी पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस दोनों परिवारों से बातचीत करके मामला सुलझाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि वे आपसी सहमति से इस समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।