logo

बर्थडे पार्टी में गये शख्स को साढ़ू ने गोली से उड़ा दिया, जानिए पूरा मामला

bundu_murder.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के बुंडू में छोटे साढू ने अपने बड़े साढू की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों साढू के बीच काफी लंबे समय से बातचीत बंद थी। बात अगर होती तो वह झगड़े में तबदील हो जाती। अक्सर दोनों एक दूसरे को जान से मारने की धमकी देते थे। बीती रात बुंडू निवासी अर्जुन महतो अपने बड़े साढू झरिया महतो के राहे स्थित लोहाहातु दुलमी में बर्थ डे पार्टी में शामिल होने गया हुआ था। रात होने पर वो वहीं ठहर गया। इधर मौके पर छोटा साढू बाउंड्री पार कर पहुंचा और अर्जुन महतो को गोली मार दी और वहां से फरार हो गया।  

पुष्पा देवी ने पूरे घटनाक्रम को देखा
मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम को झरिया महतो की पत्नी पुष्पा देवी ने देखा। मौके पर उसे रिश्तेदारों के द्वारा रांची के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऱिश्तेदारों ने बताया कि दोनों में बीते लंबे समय से बातचीत बंद थी। अकसर मारपीट होती थी। इसलिए इस पार्टी में छोटे साढू को नहीं बुलाया गया था। लेकिन अर्जुन महतो को क्या मालूम था कि वह जिस बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहा है वहां से वह जीवित वापस नहीं लौटेगा।


सभी बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोटे साढू को पार्टी में इनवाइट नहीं किया गया था लेकिन वह वहां पहुंच गया। ऐसी कौन सी बात दोनों के बीच हुई होगी जिससे बात गोली मारने तक पहुंच गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा आरोपी का पता लग रही है। मृतक पेशे से सब्जी कारोबारी था। वह अपने परिवार के साथ ताऊ में सब्जी का कारोबार करता था।
          

Tags - JharkhandJharkhand newsBundu policecrime news