logo

राखी से पहले दहेज के लोभियों ने भाई से छीन ली उसकी बहन, पति और सास ने बहू को पटक-पटक का मार डाला

्ोपार.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

चिरकुंडा थाना अंतर्गत चांच कोलियरी में एक बेटी की दहेज के लालच में मंगलवार रात हत्या कर दी गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अरुण मिश्रा की 24 साल की बेटी रुचि मिश्रा का शादी पांच फरवरी, 2022 को चास (बोकारो) निवासी अभिषेक आंनद के साथ हुई थी। रुचि के पिता ने लड़के वालों को एक होंडा सिटी कार, फ्रिज, एसी, 70 ग्राम सोना दिया था ताकि उनकी बेटी ससुराल में खुश और सुख शांति में रहे। रुचि का पति कोलकाता में एक कंपनी में काम करता है। उसने कोलकाता में 16 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा था। फ्लैट का किस्त जमा करने के नाम पर भी उसने ससुर से डेढ़ लाख रुपये मांग लिए। लेकिन फिर भी लोभियों का मन नहीं भरा। अभिषेक  22 अगस्त को घर में पूजा होने की बात कहकर रुचि को मायके से विदा कराकर चास ले गया। जबकि लड़की के घरवालों ने कहा कि राखी के बाद ले जाना लेकिन वह नहीं माना। मंगलवार की रात को रुचि ने पिता को फोन कर कहा कि पापा मुझे अपने साथ ले जाइए। मेरे साथ पति व सास मारपीट कर रहे हैं। ये लोग मुझे जान से मार देंगे।

सास और पति ने ले ली जान

इसके बाद रुचि के भाई राहुल ने रात साढ़े दस बजे फोन लगाया, तो रुचि ने बताया कि पति और सास उसे बहुत पीट रहे हैं। उसने भाई से भी कहा कि उसे बचा ले। इस बीच ससुराल वालों ने रुचि का फोन स्वीच ऑफ कर दिया। इसके बाद पति अभिषेक ने 12 बजे रात को अपने साले को फोन किया और कहा कि उसकी बहन ने फांसी लगा ली है। उसे केएम मेमोरियल अस्पताल बोकारो में भर्ती कराया गया है। जब यह सुनकर रुचि के मायके वाले बुधवार की सुबह देखने गए तो पाया कि अस्पताल में रुचि शव पड़ा है। उसके पति के शरीर में खरोच के निशान हैं। पिता अरुण मिश्रा ने दहेज प्रताड़ना की लिखित शिकायत चास थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने रुचि के पति को हिरासत में ले लिया है। मामले की छानबीन चल रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N