द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में हाथी, भालू ने ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पाद मचा रखा है। वहीं वह शहरी क्षेत्रों को लोगों पर सांड ने कहर बरसाया है। सांड ने यहां दो लोगों की पटक कर जान ले ली। मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक सांड बेकाबू हो गया। उसने दो लोगों को पटक कर मार डाला। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक की पहचान अशोक अग्रवाल जबकि दूसरे की पहचान राजकिशोर के रूप में हुई है।

पुलिस ने की बैरिकेडिंग
जानकारी के अनुसार एक सांड बेकाबू हो गया और अचानक सड़क पर तांडव मचाने लगा। सांड ने आते- जाते राहगीरों को पटकना शुरू कर दिया। इस दौरान दो लोगों को सांड ने पटककर रौंद दिया। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने सांड को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी है। साथ ही जुस्को को खबर दे दी गई है। फिलहाल सांड को काबू कर लिया गया है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT