द फॉलोअप डेस्क:
राजधानी से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद अश्लील फोटो को वायरल भी कर दिया। पीड़िता रांची के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। आरोपी का नाम अनिकेत उर्फ सुधीर कुमार बताया जा रहा है। यह महाराष्ट्र के नासिक में कॉल सेंटर में काम करता है। पीड़िता ने रांची के चुटिया पुलिस स्टेशन शिकायल दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

फोन पर करता था गंदी बातें
पीड़िता ने बताया कि आरोपी अनिकेत ने उसे फोन कर गंदी-गंदी बात करता था। बीते 9 नवंबर को कॉल कर बोला कि रांची आने की बात कही। तुम रांची स्टेशन मिलने आ जाओ। पीड़िता ने अकेले मिलने से इंकार कर दिया तो युवक ने हॉस्टल पहुंचकर हंगामा करने की धमकी दी। कुछ दिन बाद हॉस्टल पहुंचकर मिलने बुलाया और जबरन अपने साथ स्टेशन रोड स्थित एक होटल ले गया। वहां हाथ, पैर व मुंह बांधकर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब हॉस्टल लौटने की जिद करने लगी तो आरोपी होटल से फरार हो गया। 10 नवंबर को किसी तरह भागकर हॉस्टल पहुंची। इसके बाद आरोपी हॉस्टल के पास आकर परेशान करने लगा। इसकी शिकायत हॉस्टल संचालिका से की।

दरवाजा बंद कर मारपीट किया
इसके बाद फिर बीते 3 फरवरी को करीब 10 बजे आरोपी कॉल कर स्टेशन रोड स्थित होटल बुलाया। नहीं आने पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी। लेकिन छात्रा कॉलेज चली गयी। वहां से लौटकर जब हॉस्टल पहुंची तो हॉस्टल की सहेली द्वारा आपत्तिजनक फोटो दिखाया गया। फोटो हटवाने के लिये शाम को स्टेशन रोड पहुंची, आरोपी पहुंचकर जबरन साथ ले जाने की जिद करने लगा। विरोध करने पर उसे और उसके माता पिता को जान से मारने की धमकी दी। डरकर जब होटल पहुंची तो आरोपी दरवाजा बंद कर मारपीट किया, इसके बाद हाथ पैर बांधकर मोबाइल छीनकर रातभर दुष्कर्म किया। 4 फरवरी को फोन पर मामले की जानकारी परिजनों की दी। पुलिस बीते मंगलवार को पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अनिकेत उर्फ सुधीर कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।