द फॉलोअप डेस्क
राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 24 फरवरी को दिन के दो बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। यहां मालूम हो कि 24 फरवरी को ही राज्य सरकार का आम बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा। बजट के दिन कैबिनेट की बैठक बुलाए जाने के पीछे किसी बड़े निर्णय की संभावना व्यक्त की जा रही है। मालूम हो कि 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव का मतदान भी समाप्त हो जाएगा।
