logo

गुमला : सदर अस्पताल में कैंसर डे केयर सेंटर का शुभारंभ, हर सोमवार को होगी नि:शुल्क कीमोथेरेपी

gumla_sadar_kimo_cancer.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले के कैंसर पीड़ित मरीजों को अब इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सदर अस्पताल, गुमला परिसर में कैंसर डे केयर सेंटर की स्थापना की गई है, जिसका आज विधिवत उद्घाटन उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया।
इस अवसर पर डीसी प्रेरणा दीक्षित ने कहा, "यह सुविधा गुमला जिला के लिए एक बड़ी चिकित्सा उपलब्धि है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजो को अब कीमोथेरेपी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस केंद्र में प्रत्येक सोमवार को कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और यह सेवा जिले वासियों के लिए  पूर्ण रूप से नि:शुल्क रहेगी। सभी आवश्यक दवाइयां भी पहले से उपलब्ध करा दी गई हैं।” उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित यह डे केयर सेंटर, में कमजोर वर्ग के मरीजों को समय पर और समुचित उपचार उपलब्ध कराई जाएगी।
कैंसर डे केयर सेंटर में प्रत्येक सोमवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बाहर से आएगी, जो कीमोथेरेपी प्रदान करेंगे। मरीजों को समुचित चिकित्सा परामर्श, जांच और दवा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगी।
सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी ने जानकारी दी कि अस्पताल में कीमोथेरेपी के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा, प्रशिक्षित स्टाफ, दवाइयां और उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं। मरीजों के बैठने, आराम करने तथा देखभाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सकगण, पंजीकृत कैंसर रोगी, उनके परिजन तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।


 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand news jharkhand Updates latest jharkhand News Jharlkhand updates Latets Jharkhand News latest updates latest Jharkhand Updates latest Jharkhand News