रांची:
2023 में मैट्रिक-इंटर परीक्षा में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों को एक अच्छी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) स्टूडेंट्स को विषय में बदलाव करने का मौका दे रहा है। यदि परीक्षार्थी चयनित विषयों में बदलाव या संशोधन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। जैक नोटिफिकेशन के अनुसार आज से मैट्रिक और कल से इंटर के परीक्षार्थियों अपने विषय में बदलाव कर सकेंगे। विषय में बदलाव को लेकर मैट्रिक के परीक्षार्थियों 23 जनवरी 2023 तक का मौका दिया गया है। वहीं इंटर के विद्यार्थियों को 24 जनवरी 2023 तक का मौका दिया गया है। विद्यार्थी अपने विषय में बदलाव आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकेंगे। बता दें कि यह पहला मौका है। जब झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षार्थियों को अपने विषय में बदलाव करने को दिया है।

इन आसान स्टेप्स को फोलो कर करे बदलाव
• जैक की वेबसाइट पर जाकर"सब्जेक्ट मोडिफिकेशन पोर्टल पर जाए। उसके बाद वहां मांगे जा रही जानकारी देकर अपना Examince Information sheet का देखें।
• यदि संशोधन चाहते हैं तो यस ऑप्शन पर क्लिक कर इंफॉर्मेशन शीट डाउनलोड करें। फिर उससे अपने स्कूल या कॉलेज में जमा करें।
• स्टूडेंट्स द्वारा जमा किए गए डिटेल के आधार पर संबंधित शिक्षण संस्थान की वेबसाइट पर सब्जेक्ट मॉडिफिकेशन पोर्टल पर अपने अपना यूजर आईडी व पासवर्ड के जरिए लॉगइन करेंगे। जिस परीक्षार्थी का विषय संशोधित करना है उसके नाम के सामने व्यू एंड मोडिफिकेशन ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करके बदलाव करेंगे। संशोधित होने के बाद दिए गए पेज को डाउनलोड कर रख लेना है।
• शिक्षण संस्थान द्वारा डाउनलोड डॉक्यूमेंट के जैक के ऑफिस में जमा किया जाएगा।

परीक्षा 14 मार्च से
बता दें कि इस बार जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा होली के बाद होगी। परीक्षा 14 मार्च से शुरू होगी। मैट्रिक की परीक्षा 3 अप्रैल और इंटर की परीक्षा 5 अप्रैल तक चलेगी।