logo

JPSC परीक्षा में अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी

jpsc22.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। जेपीएससी के द्वारा कुल 342 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट मिल सकती है। झारखंड सरकार आयुसीमा में बड़ी राहत दे सकती है। जानकारी के अनुसार जारी होने जा रहे सिविल सेवा नियुक्ति विज्ञापन में अभ्यर्थियों को अधिकतम आयुसीमा में छूट मिल सकती है। सिविल सेवा नियुक्ति नियमावली को बीते दिनों हुए कैबिनेट से स्वीकृति मिली थी। इसमें स्पष्ट किया गया है कि संशोधित नियमावली के अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष एवं विज्ञापन वर्ष के एक अगस्त को अधिकतम 35 वर्ष होना अनिवार्य है। 


मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजने की तैयारी 
पिछली बार जेपीएससी की ओर से एक साथ सातवीं से दसवीं सिविल सेवा (2017, 2018, 2019,2020) की परीक्षा आयोजित हुई थी। तब जेपीएससी ने परीक्षा के लिए अधिकतम आयु की सीमा 2016 तय कर रखी थी। अब इस बात की आशंका बनी हुई है कि यदि वर्ष 2024 में आने वाले विज्ञापन से परीक्षा ली जाती है तो 2020 से 2023 के बीच तक के लाखों अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। अभ्यर्थियों की मांग एवं वस्तुस्थिति को देखते हुए हेमन्त सरकार द्वारा साल 2020 या 2021 को अधिकतम आयु सीमा करने पर हेमंत सरकार विचार किया जा रहा है। और प्रस्ताव को कार्मिक विभाग की ओर से से मुख्यमंत्री को भेजने की तैयारी है। 


11वीं से 13वीं तक परीक्षा आयोजित की जाएगी
मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद सिविल सेवा नियमावली में आयु सीमा के संशोधन पर कैबिनेट की स्वीकृति मिलेगी। कार्मिक विभाग के सूत्रों के मुताबिक जेपीएससी इस बार भी तीन 11वीं 12वीं और 13वीं सिविल सेवा परीक्षाएं को एक साथ लेने की तैयारी में है।