logo

नक्शा विचलन मामला : रानी चिल्ड्रेन अस्पताल के संचालक और जगन्नाथ लाइफ केयर अस्पताल के निदेशक के खिलाफ आरोप गठित

civil_court_ranchi2.jpg

रांची:
नक्शा विचलन मामले में आरोपी रानी चिल्ड्रेन अस्पताल (Rani Children Hospital) के संचालक डॉ. राजेश कुमार एवं जगन्नाथ लाइफ केयर अस्पताल (Jagannath Life Care Hospital) के निदेशक डॉ. सुधीर कुमार के मुश्किल बढ़ी है। नक्शा विचलन मामले में इनके साथ 5 अन्य के खिलाफ मुकादमा चलेगा। इसमें डॉ राजेश कुमार,डॉक्टर सुधीर कुमार,राम कुमार सिंह, उमेश प्रसाद सिंह विनोद सिंह शामिल है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उनके खिलाफ आरोप गठन किया है। कोर्ट ने इनके खिलाफ लगे आरोप को पढ़कर सुनाया जिसे आरोपियों ने इनकार किया। डॉ. राजेश कुमार और डॉ. सुधीर कुमार द्वारा दायर डिस्चार्ज पिटिशन को ईडी कोर्ट ने 12 सितंबर को खारिज कर दिया था जिसके बाद इनके खिलाफ आरोप गठित हुआ है।

25 मार्च 2011 को हुआ था मामला दर्ज

बता दें कि 25 मार्च 2011 को CBI ने मामला दर्ज किया था। जिसमें नक्शा विचलन करने का आरोप सही पाया गया था। सीबीआइ ने पाया कि उपनियमों के प्रावधानों का बड़े पैमाने पर उल्लंघन किया गया है। जिसमें आरआरडीए के अधिकारियों ने पदों का दुरुपयोग कर, बिल्डरों, फर्मों व कंपनियों द्वारा आपराधिक साजिश में शामिल होकर नक्शा विचलन किया गया।