logo

कोल इंडिया मैराथन में शामिल होने के लिए CCL निदेशक ने CM हेमंत और दिशोम गुरु को दिया आमंत्रण

ccl_marthon.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक पी.एम.प्रसाद ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी 26 मार्च 2023 को कोल इंडिया लिमिटेड के तत्वाधान में आयोजित होने वाले "कोल इंडिया मैराथन" कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु उन्हें आमंत्रित किया। इस अवसर पर पी.एम.प्रसाद ने राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सप्रेम निमंत्रण दिया। मौके पर सी.सी.एल. के नोडल पदाधिकारी एस.के. झा उपस्थित थे।