logo

जीत का जश्न : रामगढ़ उपचुनाव तो झांकी है, 2024 अभी बाकी है- BJP

रामगढ़ उपचुनाव तो झांकी है, 2024 अभी बाकी है- BJP

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी के जीत के बाद बीजेपी में जश्न का महौल शुरू हो चुका है। इसी को लेकर बीजेपी झारखंड की ओर फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा गया है रामगढ़ उपचुनाव तो झांकी है, 2024 अभी बाकी है। जारी तस्वीर में विक्ट्री साइन के साथ आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भानू प्रताप साही, नवीन जेस्वाल सहित कई अन्य बीजेपी नेता मौजूद हैं। बता दें कि रामगढ़ को सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का गढ़ माना जाता है। 


यह जीत 2024 के जीत की तरफ इशारा कर रही
जीत के बाद आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा, यह चुनाव सिर्फ उम्मीदवारों के बीच नहीं था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इस चुनाव में जमकर प्रचार किया। हेमंत की सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी है। जैसे- जैसे समय बितेगा इनका रंग उतरता जायेगा। बुनियाद मजबूत नहीं होगी तो वह ऊंची नहीं होगी। यह 2024 के जीत की तरफ इशारा कर रही है। राज्य में अराजकता की स्थिति है। जनता ने मौजूदा सरकार को जवाब दिया है। मैं इस उपचुनाव में जीत के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को ढेरों शुभकमनाएं देता है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT