logo

केंद्र सरकार ने झारखंड को दी बड़ी सौगात, इन स्थानों के लिए रेल परियोजना को दी मंजूरी 

RAILWAY.jpg

द फॉलोअप डेस्क: 
केंद्र सरकार ने झारखंड के लिए बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बुरामारा-चाकुलिया रेल परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना पर 1639 करोड़ रुपय खर्च होंगे। यह रेल लाइन परियोजना 59.96 किलोमीटर लंबी होगी और झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा को जोड़ेगी। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी और रेलवे की ढुलाई क्षमता भी बढ़ेगी। 

बुरामारा-चाकुलिया रेल परियोजना समेत केंद्र सरकार ने 8 नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। जिसमें झारखंड, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल शामिल हैं, जिन पर 24,657 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन परियोजनाओं के तहत रेल नेटवर्क 900 किलोमीटर तक बढ़ जाएगा और 14 जिलों, 64 नए स्टेशनों और लगभग 40 लाख लोगों को लाभ होगा। इसे 2030-31 तक पूरा किया जाएगा।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News