द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक पीएम प्रसाद ने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उन्होंने सीसीएल की परियोजनाओं में उत्पादन और प्रेषण में राज्य सरकार से मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री को बताया कि वित्तीय वर्ष 2023- 24 में सीसीएल ने 90 मिलियन टन कोयला उत्पादन का जो लक्ष्य रखा है। उसमे उन्होंने सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग मिलने की उम्मीद जताई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT