logo

झारखंड चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति के अध्यक्ष ने सीएम से की मुलाकात, दिया न्योता

जजजजज.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड चित्रगुप्त महापरिवार केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम को 15 नवंबर को केंद्रीय पूजा समिति बिहार क्लब द्वारा आयोजित चित्रगुप्त पूजा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उनके साथ संयोजक डॉ अजीत सहाय भी मौजूद रहे। 


कायस्थ समाज विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त की करते हैं पूजा
जानकारी हो कि चित्रगुप्त पूजा के दिन कायस्थ समाज के लोग विधि विधान पूर्वक भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा आराधना करते हैं। ऐसा कहा जाता है चित्रगुप्त भगवान का स्मरण करने से कार्य में उन्नति मिलती है। बुद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही व्यक्ति को नरक की यातनाएं नहीं झेलनी पड़ती। इसके अलावा कारोबारी के लिए इस दिन विशेष महत्व भी बताया गया है।