logo

राज्यपाल से  चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, औद्योगिक नीति के बिंदुओं पर हुई चर्चा

1094.jpg

द फॉलोअप डेस्क
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने गुरुवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री के नेतृत्व में मुलाकात के क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश की आर्थिक प्रगति में व्यापार व उद्योग जगत की भूमिका पर सकारात्मक चर्चा की। राज्यपाल ने राज्य में औद्योगिक विकास और न निवेश स्थापित करने के लिए औद्योगिक नीति के बिंदुओं पर चर्चा की। टूरिज्म डेवलपमेंट, शिक्षा, स्वास्थ्य और लॉ एण्ड ऑर्डर के मुद्दे पर भी बातें हुएप्रतिनिधिमंडल ने राज्य में अधिकाधिक रोजगार सृजन हेतु विशेषकर लघु उद्योगों के उत्थान के लिए आवश्यक कदम उठाये जाने की बात भी रखी। राज्यपाल ने झारखंड में व्यापारिक व औद्योगिक परिवेश को और अधिक बेहतर बनाने के लिए चैंबर से निरंतर प्रयासरत रहने कहा। चैंबर प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा,  अमित शर्मा,  महासचिव डॉ. अभिषेक रामाधीन, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सुनील केडिया शामिल थे।

कैबिनेट के निर्णय का चैंबर ने किया स्वागत
होल्डिंग टैक्स कम करने के प्रस्ताव के साथ ही चिकित्सकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झारखण्ड मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के प्रारूप की स्वीकृति के लिए चैंबर ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री के साथ ही समस्त कैबिनेट मंत्रिमण्डल को धन्यवाद दिया। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि नगरपालिका संपत्ति कर संशोधित विधेयक की स्वीकृति दिए जाने से राज्य में प्रसन्नता का माहौल उत्पन्न हुआ है। हमें जानकर खुशी हुई कि कैबिनेट के निर्णयानुसार रांची में 20 प्रतिशत तक तथा कुछ शहरों में होल्डिंग टैक्स 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है, जो स्वागतयोग्य निर्णय है। सरकार के इस निर्णय से अधिकाधिक संख्या में राज्यवासी (विशेषकर धर्मशाला, चैरिटी संस्थान जो समाज सेवा के कार्यों में संलग्न हैं) लाभान्वित होंगे। वहीं, चैंबर महासचिव डॉ. अभिषेक रामाधीन ने कहा कि राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के चैंबर की वर्षों पुरानी मांग को कैबिनेट द्वारा स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार। हमें पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही सरकार द्वारा इस विधेयक को सदन में पारित कराकर इसे कानून का रूप दिया जागा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT