logo

चंपाई सोरेन की कैबिनेट का विस्तार आज, कौन रहेगा किसका कटेगा पत्ता

ोमपो21.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
चंपाई सोरेन सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार होना है। 2 फरवरी को झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन ने अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। एक बार मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय करने के बाद स्थगित भी करना पड़ा था। आज नए मंत्री शपथ लेंगे। पहले तो चंपाई सरकार में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 8 फरवरी को निर्धारित था। राजभवन में इसे लेकर तैयारी भी कर ली गई थी। लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए सीएम चंपाई सोरेन ने राज्यपाल से इसकी तिथि आगे बढ़ाते हुए 16 फरवरी को शपथ ग्रहण करने का अनुरोध किया। जिसके बाद राज्यपाल ने उनकी बात मान ली और आज यानी 16 फरवरी को शपथ ग्रहण होगा। 

क्यों आगे बढ़ानी पड़ी तारीख

झारखंड में महागठबंधन की सरकार है, इसमे झामुमो, कांग्रेस और राजद मिलकर सरकार चला रहे हैं। गौरतलब है कि चंपाई सोरेन की नेतृतव वाली सरकार चार से पांच नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। इनमें दो मंत्रियों को डिप्टी सीएम का दर्जा मिलेगा। कांग्रेस कोटे से मंत्रियों का बदला जाना तय है। फिलहाल, चंपई सोरेन कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद पर जगह मिल चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, झामुमो की तरफ से मंत्रियों की लिस्ट तैयार हो चुकी थी, लेकिन कांग्रेस में खटपट ने मामला उलझा दिया। इसी का नतीजा है कि 8 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह नहीं हो सका। 

12वें मंत्री पर सस्पेंस बरकरार 

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल में सिर्फ दुमका से विधायक तथा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन को ही नए चेहरे के रूप में स्थान मिल सकता है। बताया गया कि झामुमो के साथ कांग्रेस में भी पुराने मंत्रिमंडल में सम्मिलित रहे विधायकों पर ही सहमति बनी है। किसी तरह की फेरबदल की संभावना काफी कम है। अगर बदलाव नहीं होता है तो कांग्रेस कोटे के रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल मंत्री पद बचाने में सफल रहेंगे, क्योंकि इनके बदले जाने की संभावना अधिक जताई जा रही थी। मंत्रिमंडल में 12वें मंत्री को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है।