logo

कांग्रेस ने आदिवासियों के सम्मान को कुचला, BJP ही झारखंडियों की अस्मिता बचा सकती हैः चंपाई सोरेन

मगसग21.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भाजपा की परिवर्तन रैली हो रही है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन भी सभा को संबोधित कर रहे हैं। चंपाई सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि झारखंड में कांग्रेस ने कभी भी आदिवासियों के हित के लिए नहीं सोचा।  झारखंड अलग राज्य में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई  ने अग्रिम भूमिका निभाई। कांग्रेस ने यहां के आदिवासी मूलवासी के सम्मान को कुचला है। BJP ही झारखंड की आदिवसियों की अस्मिता बचा सकती है। संथाल परगना में बंगलादेशी घुसपैठ का एक बड़ा मुद्दा बन गया है। आदिवसियों के हकों को मारा जा रहा है। केवल भारतीय जनता पार्टी ही बंगलादेशी घुसपैठ को खत्म कर सकती है। इसलिए हमने सोचा कि झारखंड के आदिवासियों की अस्तित्व को बचाना है, झारखंड का विकास करना है तो भारतीय जनता पार्टी के रहकर ही हो सकता है। इसलिए मैं BJP परिवार में शामिल हुआ हूँ।