द फॉलोअप डेस्क
झामुमो के बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा और सिसई विधायक प्रो. जिगा सुसारण होरो कल आदिवासी महारैली में हुंकार भरेंगे। 16 फरवरी को रांची के HEC जगन्नाथ मैदान (प्रभात तारा मैदान) धुर्वा में आयोजित इस महारैली में आदिवासी मुद्दे से जुड़ी 16 सूत्री मांग रखे जाने की बात कही गई है। कहा जा रहा है कि रैली के बहाने वे अपने ही सरकार को घेरेंगे। रैली की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसमें। लाखों की संख्या में आदिवासियों के भाग लेने का दावा किया जा रहा है रैली में दक्षिणी छोटानागपुर और कोल्हान के आदिवासियों के भाग लेने की संभावना जताई गई है। इस रैली की शुरुआत दिन के 12 बजे होगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT