logo

Jharkhand Weather Update : झारखंड में अगले 2 दिन तक होगी बारिश, 23 सितंबर से बढ़ेगा तापमान

वोीगेप2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड में मानसून सक्रिय है। गुरुवार को पूरे राज्य में कुछ इलाकों को छोड़कर लगभग सभी जगहों पर झमाझम बारिश हुई है। दरअसल लो प्रेशर की वजह से भी ये बारिश हो रही है। राजधानी रांची में करीब एक घंटे में सिर्फ 1.4 मिमी बारिश हुई। लेकिन इससे शहर में जलजमाव हो गया। नालियां अपने उफान पर थी, इससे नालियों में बह रहा कचड़ा सड़कों पर आ गया। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई थी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों में दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, गढ़वा, पलामू और लातेहार में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में भारी बारिश हो सकती है। कई जगहों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। हालांकि अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 22 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक रांची और उसके आसपास के इलाकों में सामान्य बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है।किसानों से अपील की गई है कि जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता है तबतक किसान अपने खेत में जाने से बचें। 


26 सितंबर के बाद बदलाव संभव 
झारखंड के कई जिलों में अभी हल्की - हल्की बारिश हो रही है। राजधानी रांची में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि पूरे राज्य में अगले 2 दिनों तक बारिश के पूरे आसार हैं। वज्रपात की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना जाहिर नहीं की गई है। 26 सितंबर तक मौसम का यूं ही बना रहेगा। कभी हल्की धूप निकलेगी लेकिन ज्यादातर समय में बारिश की संभावना है। 26 सिंतबर के बाद अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 22 और 23 सितंबर को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 24 और 25 सितंबर को भी राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 21 से 23 सितंबर के बीच पश्चिमी और उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी आशंका जताई जा रही है। पिछले 24 घंटे की बात करे तो मानसून सामान्य रहा, कई इलाकों में बारिश हुई। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N