logo

Giridih : अवैध संबंध छुपाने के लिए किया पति का कत्ल, जीजा के साथ नाजायज रिश्ते का आरोप

crime52.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के गिरिडीह में एक पत्नी ने नाजायज संबंध के कारण अपने ही पति की जान ले ली है। तिसरी थाना क्षेत्र के बलवाना गांव के मुस्तकीम की पत्नी खुशबू ने अपने जीजा मो जाकिर के साथ मिलकर मुस्तकीम की हत्या की थी। तिसरी पुलिस ने करीब एक सप्ताह के अंदर इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। अवैध संबंध को छुपाने के लिए किए गए इस कत्ल में शामिल मो जाकिर बलहारा का रहने वाला है। 


पत्नी के अवैध संबंध का पता चला
मिली जानकारी के अनुसार, खुशबू और उसके जीजा मो जाकिर का कथित तौर पर प्रेम प्रसंग था। मृत मुस्तकीम ने अपनी पत्नी खुशबू और साढ़ू मो जाकिर को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस कारण दोनों ने मिलकर प्रेम में बाधा बन रहे मुस्तकीम की हत्या कर दी थी। बहरहाल, पुलिस इस घटना में एक और शख्स के शामिल होने की बात कर रही है। पुलिस की पूछताछ में खुशबू और जाकिर ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।


कुछ महीनों पहले हुई थी शादी
तिसरी के बलवाना गांव के निवासी मो मुस्तकीम का शव गांव के ही एक खेत के पास फेंका हुआ मिला था। उसकी शादी करीब तीन महीने पहले ही खुशबू के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। वह केरल के एक होटल में काम करता था। 
 

Tags - Giridih Murder illicit relationship Jharkhand News News Jharkhand