logo

50 हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए ट्रैफिक DSP तो बिगड़ी तबीयत, जमीन पर लोटकर रोने लगे

50 हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए ट्रैफिक DSP तो बिगड़ी तबीयत, जमीन पर लोटकर रोने लगे

द फॉलोअप डेस्क:

बिहार (Bihar) के मधुबनी जिले (Madhubani District) में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Department) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार (Traffic DSP Sujeet Kumar) को उनके कार्यालय कक्ष से 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई निगरानी डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में गठित आठ सदस्यीय विशेष टीम ने की। अचानक हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

टिपर चलाने के बदले मांगी थी रिश्वत

निगरानी डीएसपी पवन कुमार के अनुसार, पंडौल थाना क्षेत्र के गंधवारी गांव निवासी रोहित मिश्रा मिट्टी ढोने वाला टिपर चलाते हैं। आरोप है कि ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार टिपर के संचालन के बदले उनसे 30 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। इससे परेशान होकर रोहित मिश्रा ने निगरानी विभाग में शिकायत की थी। विभाग ने शिकायत की जांच कराई और आरोप सही पाए जाने के बाद डीएसपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मंगलवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने कार्यालय कक्ष में डीएसपी को तय रकम सौंपी, पहले से मुस्तैद टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद सदर अस्पताल में भर्ती

गिरफ्तारी और पूछताछ के दौरान डीएसपी सुजीत कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह पसीने से लथपथ हो गए और उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। इसके बाद निगरानी टीम ने उन्हें मधुबनी सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। निगरानी डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें सर्किट हाउस ले जाया जाएगा। वहां जरूरी कानूनी और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम उन्हें पटना लेकर जाएगी। इस कार्रवाई में जहांगीर अंसारी और राहुल कुमार समेत आठ अधिकारी व कर्मी शामिल थे।

Tags - Bihar News Bihar Latest News Madhubani Traffic DSP Sujeet Kumar Madhubani DSP Arrested