logo

जानकारी की बात : झारखंड में चित्रगुप्त पूजा की छुट्टी की तिथि में बदलाव, जानें क्या है अधिसूचना में

holiday_update.jpg

रांची:
झारखंड सरकार (Jharkhand government) के कार्मिक,प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग (Department of Personnel, Administrative Reforms and Official Language) की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना में चित्रगुप्त पूजा और भैयादूज की छुट्टी को लेकर विशेष जानकारी दी गई है। झारखंड सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों के लिए चित्रगुप्त पूजा की छुट्टी 27 अक्टूबर 2022 को घोषित (Chitragupta Puja holiday declared on 27 October 2022) की गई है। बता दे की पहले यह अवकाश 26 अक्टूबर 2022 को घोषित की गई थी। जारी अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि 26 अक्टूबर को सभी सरकारी दफ्तर समान्य रूप से चलेंगे।