रांची:
झारखंड राज्य स्थापना दिवस (Jharkhand State Foundation Day) में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू (Daupadi Murmu) रांची आ रही हैं। राष्ट्रपति 14 और 15 नवंबर को झारखंड में रहेंगी। इसे लेकर राज्यभर में तैयारियां की जा रही है।इसके साथ ही उनके आगाम और प्रस्थान को घ्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था में भी जरूरी बदलाव (change in traffic) किए गए हैं। इसे लेकर एसपी लेवल के ट्रैफिक पुलिस की ओर से जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

14 और 15 नवंबर ऐसी होगी यातायात व्यवस्था
14 नवंबर को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति पहुंचेंगे। यातायात विभाग के ओर से जारी आदेश के अनुसार उस दिन हवाई अड्डा,बिरसा चौकसैटेलाइट चौक,न्यू मार्केट, एटीआइ मोड़, सिद्धू-कान्हू मोड़ होते हुए मोरहाबादी मैदान तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। सभी रास्तों को राष्ट्रपति के कारकेड राजभवन पहुंचाने के बाद खोला जाएगा। इसी तरह 15 नवंबर को राष्ट्रपति प्रस्थान करेंगी। उस वक्त राजकीय अतिथिशाला मोड़, सिद्धू-कान्हू पार्क,आईटीआई मोड़,हॉट लिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक अड़गोड़ा चौक,सैटेलाइट चौक बिरसा चौक,हिनू चौक,बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक के मार्ग बंद रहेंगे। इस दौरान वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। राष्ट्रपति का कारकेड एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मार्ग का यातायात सामान्य रूप से किया जाएगा। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रातू रोड चौराहे से लेकर हरमू चौक तक के सभी कट को बंद कर दिया गया है।
ऐसे होंगे वाहनों के परिचालन
वाहनों का परिचालन सूचारू रूप से कराने के लिए प्रशासन द्वारा चार वैकल्पिक मार्ग का चुना गया है।

अवैध पार्किंग करने पर होगी कार्रवाई
बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से हरमू बाइपास होते हुए अरगोड़ा चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक होते हुए राजभवन तक व एटीआइ मोड़, सिद्धो-कान्हू मोड़ होते हुए मोरहाबादी मैदान तक सड़क के दोनों किनारे पर अवैध पार्किंग पूरी तरह से बंद रहेगी। इसका उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ नियम के तहत कार्रवाई होगी।