द फॉलोअप डेस्क
गिरीडीह से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शाखाबार पंचायत अंतर्गत प्रतापपुर गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब सहदेव यादव एक गैर-मजरूआ जमीन पर घर बना रहा था। गांव के लोगों ने इसका विरोध किया कि जब यह सरकारी जमीन है तो इसे अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कैसे किया जा सकता है।.jpg)
इसके बाद जब गांव वाले मौके पर पहुंच कर सहदेव यादव को काम रोकने को कहने लगे तो वह काम रोकने की बजाय गांव वालों को मारपीट की धमकी देने लगे। देखते ही देखते वह ग्रामीणों से उलझ पड़ा और तलवार निकाल कर लहराते हुए दौड़ पड़ा। गांव के ही किशुन यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि सहदेव यादव तलवार निकाल कर जान से मारने की नीयत से दो-तीन लोगों पर हमला कर दिया।
उसके बाद सुरेन्द्र पादव पर जैसे ही तलवार से हमला किया उसके दाएं हाथ की दो अंगुली कट कर नीचे गिर गयी। इसके बाद दोबारा उसके सर पर हमला किया गया, जिसे बचाने के लिए सुरेन्द्र यादव ने अपने बाएं हाथ से तलवार को पकड़ लिया जिससे उसका हाथ भी कट गया एवं माथे पर भी गहरी चोट लगी। उसके बाद दिनेश यादव पर भी तलवार से हमला किया गया जिसमें दिनेश यादव का भी अंगूठा कट गया।.jpeg)
वहीं इस घटना में लालू प्रसाद यादव, भोला यादव एवं रुकनी देवी के माथे पर भी चोट आई है जिससे ये तीनों भी गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर सहदेव यादव के गाल पर एवं उसकी मां यशोदा देवी के माथे में चोट आई है। सभी घायलों का इलाज बिरनी में किया गया और स्थिति को गम्भीर देखते हुए सभी को रेफर कर दिया गया। 
भरकट्टा ओपी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सहदेव यादव के घर में रखे तीन तलवार को जब्त कर लिया है। वहीं घर में छुपे दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ धनन्जय राम ने सरिया, बिरनी एवं भरकट्टा पुलिस को गांव में कैम्प करने का निर्देश दे दिया है। फिलहाल गांव में पुलिस मुस्तैद है। और मामले की जांच फ़िलहाल पुलिस कर रही है।