logo

Jharkhand : चतरा पुलिस को मिली सफलता, पुल के नीचे से विस्फोटक बरामद

police21.jpg

चतरा:
चतरा पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने चिलोई सिद्दकी मोड़ के नजदीक स्थित पुल के नीचे से विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस ने फिलहाल उसे नष्ट कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।  जानकारी के अनुसार टीम के हाथ 200 ग्राम शीशा का टुकड़ा, 1.5 किलो 8 एमएम कटिंग सरिया, आधा किलो कील, 20 मीटर तार और डेटोनेटर लगा है। कहा जा रहा है नक्सली द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए विस्फोटक को लगाया गया था। लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबो पर पानी फेर दिया।