logo

Goonj Mahotsav : सिल्ली में छऊ नृत्य ने बनाया कीर्तिमान, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

chhau.jpg

सिल्ली:
सिल्ली में तीन दिवसीय गूंज महोत्सव (Three Day Goonj Festival) का शुभारंभ हो चुका है। इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह में 5 हजार छऊ नृत्य कलाकारों ने प्रस्तुति करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड (India Book Of Records) में नाम दर्ज करा लिया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) ने किया है। इसमें राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahto) समेत कई लोगों ने शिरकत की । वहीं, महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना है।


क्या है छऊ नृत्य
छऊ एक लोक नृत्य हैं जो पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं झारखंड राज्य में प्रचलित हैं। इसके तीन प्रकार हैं - सरायकेला छऊ, मयूरभंज छऊ और पुरुलिया छऊ।छऊ नृत्य मुख्य तरीके से क्षेत्रिय त्योहारों में प्रदर्शित किया जाता है। ज्यादातर वसंत त्योहार के चैत्र पर्व पर होता हैं जो तेरह दिन तक चलता है और इसमें पूरा संप्रदाय भाग लेता हैं। इस नृत्य में सम्प्रिक प्रथा तथा नृत्य का मिश्रण हैं और इसमें लड़ाई की तकनीक एवं पशु कि गति और चाल को प्रदर्शित करता हैं। छऊ नृत्य मूल रूप से मुंडा, भूमिज, महतो, कलिन्दि, पत्तानिक, समल, दरोगा, मोहन्ती, भोल, आचार्या, कर, दुबे और साहू सम्प्रदाय के लोगों द्वारा किया जाता हैं। छऊ नाच के संगीत मुखी, कलिन्दि, धदा के द्वारा दिया जाता है। छऊ नृत्य में एक विशेष तरह का मुखौटा का इस्तेमाल होता हैं जो बंगाल के पुरुलिया और सरायकेला के आदिवासी महापात्र, महारानी और सूत्रधर के द्वारा बनाया जाता है।
जानें, तीन दिनों के महोत्सव में कब क्या
- 18 दिसंबर को सिल्ली स्टेडियम परिसर में बिनोद बिहारी महतो की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा
- सिल्ली कॉलेज में उच्चस्तरीय लाइब्रेरी की शुरुआत की जाएगी।
- सिल्ली कॉलेज में ही झारखंड स्टेट ओपेन यूनिवर्सिटी का स्टडी सेंटर शुरू होगा।
- लाइब्रेरी और स्टडी सेटर का उदघाटन महामहिम राज्यपाल करेंगे।
19 दिसंबर का कार्यक्रम
- दिव्यांगजन के लिए जांच शिविर और प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया
आम आदमी स्वास्थ्य सेवा की होगी शुरूआत


- 20 दिसंबर का कार्यक्रम
-सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में खेलो सिल्ली अभियान का शुभारंभ होगा. इस अभियान के तहत पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों में विभिन खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-  स्मार्ट क्लास: शिक्षा के क्षेत्र में एक नयी क्रांति की नींव के साथ 'पढ़ेगा सिल्ली, बढ़ेगा सिल्ली' अभियान के दूसरे चरण में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सभी उच्च विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई की शुरुआत होगी।
-  स्टूडेंट एक्स्प्रेस सेवा की शुरुआत