logo

मजिस्ट्रेट पर मुखिया ने किया जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश का ले रहा बदला

koche.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
सिमडेगा में मजिस्ट्रेट के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुखिया ने मजिस्ट्रेट के ऊपर हमला किया गया है। हमला करने वाला मुखिया का नाम शिशिर टोप्पो बताया जा रहा है। दरअसल सिमडेगा के कोचेडेगा मुखिया शिशिर टोप्पो ने गुरुवार देर रात सिमडेगा सीओ को फोन कर बुलाया। और कहा कि पीडीएस के चावल के साथ 2 लोगों को उसने पकड़ा है। इस सूचना पर तुरंत सिमडेगा सीओ और मजिस्ट्रेट पंकज भगत कोचेडेगा पहुंचे। यहां पर मुखिया द्वारा अधिकारियों पर पैसा लेने का आरोप लगाकर विवाद शुरू किया गया। इस बढ़ते हुए विवाद के बाद गुस्साए मुखिया ने अपने भाइयों के साथ मिलकर मजिस्ट्रेट पर हमला करना शुरू किया। मुखिया ने मजिस्ट्रेट के ऊपर लाठी और चाकू से हमला किया।


आरोपी मुखिया फरार 
देर रात मजिस्ट्रेट किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। शुक्रवार सुबह सिमडेगा पहुंचे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं आरोपी मुखिया की खोज की जा रही है। फिलहाल मुखिया फरार है। बता दें कि मुखिया पर पहले से ही पंकज भगत की कोर्ट में 107 का मामला चल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी कारण मुखिया ने उनको टारगेट किया। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT