logo

करम पर्व के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंडवासियों को दी बधाई 

cmonkaram.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
करम पर्व के पावन अवसर  पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी को बधाई दी है। हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा 'प्रकृति पूजा करम पर्व के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार! प्रकृति के साथ मानव जीवन की एकरूपता और भाई-बहन के अटूट स्नेह एवं सम्मान को दर्शाता यह पावन पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाए, आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूँ।' 

बता दें कि करम पर्व आदिवासी समुदाय का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार होता है। यह हर साल भादो की एकादशी को मनाया जाता या है। इस बार करम पर्व 14 सितंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन कुंआरी आदिवासी लड़कियां अपने भाई के लंबे जीवन के लिए पूजा करती हैं। करम पर्व मनुष्य और प्रकृति के संबंध को दर्शाता है। लोग इसमें करम पेड़ की पूजा करते हैं।


 

Tags - करम पर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बधाई Karam Parv Chief Minister Hemant Soren congratulations