logo

दिल्ली में झारखंड भवन के उद्धाटन पर मुख्यमंत्री हेमंत ने दी शुभकामनाएं, कहा- अब बहुत सुगमता से होगा काम

वपोैोल.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
दिल्ली में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड भवन का उद्धाटन किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड वासियों की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा है कि एक झारखंड भवन पहले से बसंत कुंज में  है। लेकिन वह बहुत छोटा है। उसमें मात्र 16-17 कमरे हैं। आपको पता है कि देश की राजधानी है दिल्ली। कई सारे लोग सरकारी कार्यक्रम के लिए यहां आते हैं। कई सारे लोग स्वास्थ्य चिकित्सा के लिए आते हैं। अलग अलग कारणों से झारखंड के लोगों का यहां आना जाना होता है।  बहुत कम कमरे होने की वजह से बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और आखिरकार 60-65 कमरों का एक झारखंड भवन बनकर तैयार हुआ है। 


सुगमता से होंगे कार्य
सीएम ने कहा कि बड़े लंबे समय से इस भवन के तैयार होने की इंतजार में सभी थे। आज विधिवत ये उद्धाटन हो गया है। आने वाले समय  में मुझे लगता है कि हमारे झारखंड के विधायक, मंत्री, सांसद, पूर्व विधायक, आम आदमी जो इलाज के लिए आते हों उनको भी सरकार के द्वारा उनके ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। इसमें लगभग वो सभी चीजें बनाई गई है। यहां रहने से लेकर खाने तक की जरूरत पूरी होगी। यहां आस-पास बहुत से सरकारी कार्यालय भी है। रेलवे स्टेशन भी बहुत करीब है। मेट्रो की सुविधा है। यहां बहुत सुगमता से आपने कार्यों को कर पाएंगे। मैं पुनः बहुत बधाई देता हूं। 

Tags - Jharkhand news Jharkhand building Jharkhand Chief Minister Hemant Soren Jharkhand building in Delhi