logo

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ED कार्यलय में पेशी आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

hemant14.jpg

रांची:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) आज ईडी कार्यलय में उपस्थित होंगे।मगर ईडी कार्यालय जाने से पहले सीएम UPA विधायक दल की बैठक करेंगे। वहीं, मीडिया से भी मुखातिब होंगे। गुरुवार सुबह 10 बजे अपने आवास पर मुख्यमंत्री मीडिया को संबोधित करेंगे। इसके बाद करीब 11 बजे सीएम ईडी कार्यलय जाएंगे। बता दें कि ईडी ने उन्हें अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। मुख्यमंत्री के ईडी कार्यलय जाने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। साथ ही  राजधानी रांची में ट्रैफिक जाम की स्थिति ना हो इसके लिए पर्याप्त संख्या में बल तैनात किए गए हैं।

ईडी द्वारा 200 सवालों की एक सूची तैयार
सीएम से पूछताछ के लिए ईडी मुख्यालय से ज्वाइंट डायरेक्टर समेत तीन अधिकारियों की टीम राज्य पहुंच चुकी है। ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए तकरीबन 200 सवालों की एक सूची तैयार की है।

9 नवंबर को ईडी ने भेजा दूसरा समन
मुख्यमंत्री को ईडी ने पहले पूछताछ के लिए 3 नवंबर को बुलाया था। हालांकि सीएम कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण हाजिर नहीं हो पाए थे। उन्होंने हाजिर होने के बदले 3 सप्ताह का समय मांगा था। जिसपर विचार करने के बाद 9 नवंबर को दूसरी बार समन भेजकर 17 नवंबर को हाजिर होने का निर्देश दिया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने 16 नवंबर को ही हाजिर होने का अनुरोध किया। हालांकि उनके अनुरोध को नामंजूर कर दिया था।