द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने अपनी सुरक्षा को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। सोमवार को उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी आप मेरी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ पिछले एक साल से कर रहे हैं। अगर मुझे कुछ होता है तो मेरी मौत के जिम्मेदार आप होंगे”। सांसद ने ट्वीट करते हुए गृह मंत्रालय का एक पत्र भी पोस्ट किया है। यह पत्र 15 मई 2021 को गृह मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है। पत्र में जिक्र है कि गृह मंत्रालय के आदेश से सांसद निशिकांत दुबे को वेस्ट बंगाल में SSG/CISF द्वारा दी जा रही वाई श्रेणी की सुरक्षा कवर वापस ले लिया गया है। हालांकि, SSG / CISF द्वारा प्रदान किया गया वाई श्रेणी का सुरक्षा कवर निशिकांत दुबे को झारखंड में सांसद / लोकसभा जारी रहेगी। पत्र को शेयर करते उन्होंने जो ट्वीट किया है उसे गृह मंत्री और पीएमओ को भी टैग किया।

बाबूलाल ने रीट्वीट कर कहा- हो चुकी है सांसद-विधायकों की हत्या
डॉ. निशिकांत दुबे के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि “ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, इस राज्य में पहले भी सांसद- विधायकों की हत्या हो चुकी है। आपकी तानाशाही, आतंक की राजनीति अपनी जगह ठीक हो सकती है, लेकिन किसी के जानमाल की सुरक्षा से खिलवाड़ का ख़तरनाक खेल मत खेलिये। बाबूलाल ने ट्वीट में यह भी कहा कि डीजीपी, मुख्य सचिव इसका संज्ञान लीजिए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N