द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे विधि- विधान से पूजा -अर्चना कर तपोवन मंदिर के आसपास के क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्य आधारशिला रखी। बता दें कि लगभग 7000 वर्गमीटर क्षेत्र के विकास पर 14.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे पहले सीएम और विधायक सीपी सिंह पूरे विधि विधान के साथ आधारशिला कार्यक्रम में शरीक हुए। उसके बाद विधानसभा सत्र की व्यवस्था का हवाला देते हुए वह जल्दी वहां से निकल गए। निकलने से उपस्थित जनसमुदाय ने कहा कि उन्हें फिर खुशी होगी जब वह रामनवमी के दिन इस मंदिर में आएंगे।

सालभर हरियली वृक्ष से परिपूर्ण रहेगा
सौंदर्यीकरण के कार्य के तहत कडरू साइड वाले पुल को डबल लेन बनाया जायेगा। पुल के दोनो ओर हरमू नदी को 100-100 मीटर सीमेंट से ढाल कर ढका जायेगा। बायी ओर ढकी नदी के उपर के रास्ते को भविष्य मे आगे बढाकर तिवारी बेचर पेट्रोल पंप के पास निकाला जायेगा। यह मंदिर के लिए नया वैकल्पिक मार्ग हो जायेगा। फिलहाल यह मार्ग मंदिर के बगल और पीछे बनने वाले पार्क तक ही रहेगा। इस मार्ग से लोग पार्क मे आना जाना कर पायेंगे। मंदिर और आसपास के सौंदर्यीकरण का एक यह भी उद्देश्य है लोग रामनवमी के अलावा वर्षभर हरियली के वातावरण में यहां सुकून के पल गुजार सके। पार्क फूल, पौधों और वृक्ष से परिपूर्ण रहेगा।

तारों को अंडर ग्राउंड किया जायेगा
वहीं मंदिर परिसर के सामने वर्तमान के मैदान का भी जीर्णोद्धार किया जायेगा। मैदान की मिट्टी को नरम बनाया जायेगा ताकि बच्चे खेल सकें और झंडाधारी श्रद्धालु सुगमता से आ जा सकें। निवारणपुर की ओर आनेवाली सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। इस सड़क के किनारे वाली दिवार पर स्थानीय चित्रकारी की जायेगी जिससे आस्था और प्रगाढ हो सके। निवारणपुर, कडरू मार्ग एवं पुल के पास एक एक तोरणद्वार बनेंगे। मंदिर एवं मैदान के उपर से गुजर रहे विभिन्न तारों को अंडर ग्राउंड किया जायेगा। मैदान एवं पार्क मे गजीबो, बेंच एवं पत्थर के भी बैठने का बेंच लगाया जायेगा। पूजन सामग्री, पेयजल, जूता स्टैंल और सूचना केंद्र के लिए कियोस्क भी बनाया जायेगा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT