logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मूंछों पर दिया ताव, कहा- झारखंडी होने का गुरूर है

hem1.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
रांची : सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वे अपनी मूंछों पर ताव देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है कि झारखंडी होने का गुरूर है-है तो है-सदा रहेगा। उनके इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। इस तस्वीर को 1700 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसे 35 लोगों ने शेयर किया है और 250 से ज्यादा इसपर कमेंट्स कर चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर लालदेव सिंह ने लिखा है कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मुख्यमंत्री महोदय जी। गुरूर होना बहुत जरूरी है। वहीं, सोफी सूफियान ने लिखा है कि हमें गर्व है कि हम झारखंडी हैं। कई लोगों ने उनके इस पोस्ट पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। गौरतलब है कि 10 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 49वां जन्मदिन था, इस मौके पर उन्होंने 49 पौंड का केक काटा और अपने पिता शिबू सोरेन का आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देनेवालों का भी तांता लगा रहा।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूजJharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News