रांची:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए ईडी कार्यालय पहुंच चुके हैं। भारी सुरक्षा के बीच सीएम का काफिला ईडी ऑफिस पहुंचा। जाने से पहले उन्होंने मीडिया का संबोधित किया। एजेंसियों को और अधिक जांच कर लेना चाहिए तब किसी पर ठोस आरोप लगाना चाहिए। मैं ईडी से पूंछूगा कि कार्रवाई की वजह क्या है। ईडी की कार्रवाई को सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र कहा जा सकता है। सीएम के साथ ईडी कार्यलय उनके प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू, भाई बसंत सोरेन, सुनील श्रीवास्तव भी पहुंचे हैं। इन लोगों को ईडी ने अंदर जाने की अनुमति नहीं दी है। ईडी दफ्तक के पास सिर्फ सुरक्षबल ही दिखाई पड़ रहे हैं। भाई बसंत सोरेन भी साथ गये हैं, यह कहीं ना कहीं इस बात का संकेत है कि इस मुश्किल घड़ी में परिवार एक साथ है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सीएम के ईडी कार्यलय जाने के लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। राजधानी रांची में ट्रैफिक जाम की स्थिति ना हो इसके लिए पर्याप्त संख्या में बल तैनात किए गए हैं। वहीं सीएम के ईडी के सामने पेश होने को लेकर रांची सदर अनुमंडल क्षेत्र में आज विभिन्न संगठनों दलों द्वारा धरना प्रदर्शन जुलूस आदि करने की संभावना है। काफी भीड़ होने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से सतर्कता अति आवश्यक है। प्रदेश की शांति भंग होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए ईडी ऑफिस क्षेत्र में धारा 144 लागू (Section 144 implemented in ED office area) की गई है।

ईडी मुख्यालय से तीन अधिकारियों की टीम पहुंची रांची
सीएम से पूछताछ के लिए ईडी मुख्यालय से ज्वाइंट डायरेक्टर समेत तीन अधिकारियों की टीम राज्य पहुंच चुकी है। ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए तकरीबन 200 सवालों की एक सूची तैयार की है।बता देें कि ईडी ने सीएम को पहले पूछताछ के लिए 3 नवंबर को बुलाया था। हालांकि सीएम कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण हाजिर नहीं हो पाए थे। उन्होंने हाजिर होने के बदले 3 सप्ताह का समय मांगा था। जिसपर विचार करने के बाद 9 नवंबर को दूसरी बार समन भेजकर 17 नवंबर को हाजिर होने का निर्देश दिया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने 16 नवंबर को ही हाजिर होने का अनुरोध किया। हालांकि उनके अनुरोध को नामंजूर कर दिया था।