logo

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज रामगढ़ दौरा, करेंगे करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

soren.jpg

रामगढ़:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) आज आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार (Your plan Your government Your door) कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामगढ़ जाएंगे। सीएम यहां चितरपुर में डीएवी ग्राउंड में पहुंचेंगे। कार्यक्रम चितरपुर प्रखंड स्थित रजरप्पा स्टेडियम (Rajrappa Stadium in Chitarpur Block) में होगा। इस दौरान सीएम लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे और करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार सीएम रजरप्पा मंदिर में माता का दर्शन की करेंगे। सीएम के आने के लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही सुऱक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।


उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा
 मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ में सरकारी योजनाओं का स्टाल भी लगाया जाएगा। इधर उपायुक्त माधवी मिश्रा और पुलिस अधीक्षक में शुक्रवार को अधिकारियों के साथ रजरप्पा स्टेडियम एवं मैदान का निरीक्षण किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पार्किंग की व्यवस्था,यातायात व्यवस्था,हेलीपैड सुरक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उपायुक्त ने पंडाल और पूरे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।