logo

विश्वास मत हासिल करने के बाद कल ही मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं मुख्यमंत्री हेमंत

हेमंत_13.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 जुलाई को होने वाले झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में विशेष विश्वास मत पेश करेंगे। वहीं बहुमत हासिल करने के बाद सीएम हेमंत कैबिनेट का विस्तार कल ही कर सकते हैं। चर्चा है कि शाम में हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। सदन की कार्यवाही दोपहप 2 बजे तक चलेगी। बता दें कि पहले कैबिनेट विस्तार के लिए 9 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन अब चर्चा है कि हेमंत सरकार का विस्तार कल ही हो सकता है। 


मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं दो नए चेहरे 
अब तक मिली जानकारी के अनुसार हेमंत कैबिनेट में चंपई सोरेन मंत्रिमंडल के सभी मंत्री शामिल होंगे। हालांकि चंपई सोरेन हेमंत कैबिनेट में होंगे या नहीं यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। अगर चंपई सोरेन होंगे तो उन्हें कौन सा विभाग दिया जाएगा इस बारे में भी अब तक कोई जानकारी नहीं है। वहीं मंत्रिमंडल में दो नए चेहरे शामिल किया जा सकते हैं। इनमें से एक कांग्रेस का होगा और एक मंत्री झारखंड मुक्ति मोर्चा से हो सकते हैं। इसके लिए इरफान अंसारी और बैद्यनाथ राम के नाम की चर्चा है। हालांकि इस बात पर मुहर आज की बैठक में ही लगेगी।


28 जून को आए थे जेल से बाहर
हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट ने बड़गाई जमीन घोटाले में राहत देते हुए जमानत दे दी थी। इसके बाद 3 जुलाई को चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। 4 जुलाई को हेमंत सोरेन ने एक बार फिर सीएम पद की शपथ ली। उस दिन हेमंत सोरेन ने अकेले ही शपथ ली थी। उनके साथ किसी विधायक ने शपथ नहीं ली थी। 

Tags - JharkhandJharkhand newsCm Hemant sorencabinet Expansion of Hemant soren