logo

कैंसर पीड़ित पत्रकार को मुख्यमंत्री ने प्रदान की 2 लाख की सहायता राशि

purnima_nee.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झरिया के कैंसर पीड़ित पत्रकार गोविंद नाथ शर्मा के इलाज के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने विवेकानुदान निधि से दो लाख सहायता राशि का चेक प्रदान किया है। यह चेक सीएम ने विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को दिया है। बता दें कि  विधायक ने पत्रकार गोविंद नाथ शर्मा के परिजनों को उक्त चेक सौंप दिया है। कैंसर पीड़ित पत्रकार के परिवार को संजीवनी प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री का झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शौकत खान ने आभार व्यक्त किया है। इस बात की जानकारी विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने आज ट्वीट कर दी है।