logo

Simdega : बच्चे की बेरहमी से हत्या, मासूम का शव नोच रहे थे कुत्ते तब घरवालों को हुई जानकारी 

masum.jpg

सिमडेगाः
सिमडेगा के गरजा पंचायत के तिर्रा भंडारटोली में एक बच्चे का शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चा काफी दिनों से लापता था। बच्चे का शव नदी किनारे बालू में दफनाया हुआ मिला है।  बच्चे को कई टुकड़ो में काट कर उसे बालू में दफना दिया गया था। बच्चे का नाम दुर्योधन दास है,जिसकी उम्र  6 वर्ष है। 

 

खेलने के दौरान हुआ था अपहरण 
बताया जा रहा है की बीते 13 फरवरी को खेलने के दौरान दुर्योधन लापता हो गया था। परिजनों ने इसकी शिकायत सदर थाने में की थी। जिसके बाद पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी। वहीं बालू में दफ़न बच्चे के शव को कुछ कुत्ते नोच रहे थे। जिस पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। 


ग्रामीणों ने पुलिस को सुचित किया 
ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर शव की पहचान की। जिसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।