रांची:
झारखंड सरकार (Jharkhand Government) द्वारा बाल अधिकार संरक्षण आयोग (Child Rights Protection Commission) का गठन किया गया है। आयोग में 6 सदस्य बनाए गए हैं। अच्छी बात यह है कि आयोग की जमशेदपुर के सोनारी की रहने वाली काजल यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। इसका गठन बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2006 के धारा 18 एवं झारखंड राज्यपाल अधिकार संरक्षण आयोग नियम नियमावली 2011 के नियम 4 में निहित प्रावधान के अंतर्गत किया गया है। इस संगठन में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी काजल यादव को दी गई है।वहीं, उज्जवल प्रकाश तिवारी,सुनील कुमार वर्मा,रुचि, मिन्हाजुल हक,आभा वीरेंद्र अकिंचन को सदस्य बनाया गया है।
