logo

सरना झंडा उखाड़ने पर निशा भगत के खिलाफ ईसाई आदिवासी, राजेश कच्छप बोले: सरना को सभी मानते हैं

rajesh_kashyap.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची में भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल के पीछे की जमीन को लेकर अब सियासी विवाद शुरू हो गया है। हाल ही में वहां के स्थानियों ने सरना झंडा लगाया था, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि JLKM की नेत्री निशा भगत ने इस झंडे को हटाया और कहा कि झंडा लगाने वाले लोग ईसाई धर्म से जुड़े हुए हैं और उनका सरना झंडा पर कोई अधिकार नहीं.  इसके अलावा स्थानियों का आरोप है कि निशा भगत ने उन लोगों से कहा कि वे जमीन पर कब्जा करने के लिए यह झंडा लगा रहे है। इस पर विवाद बढ़ गया और स्थानीय लोग इस पर आपत्ति जताई।
अब इस मुद्दे में खिजरी विधायक राजेश कश्यप ने हस्तक्षेप किया है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सभी के हैं और सरना को मानने वाले लोग ईसाई, हिंदू, मुस्लिम और जैन धर्म के के भी हैं। उनका आरोप है कि संघ और भाजपा के लोग समुदायों के बीच लड़ाई को बढ़ावा देना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह झंडा जमीन की सुरक्षा के लिए लगाया गया था और इसके पीछे कोई गलत उद्देश्य नहीं था। साथ ही, विधायक ने कहा कि असली खतरा बिल्डरों से है, जो इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।


 

Tags - latest jharkhand News jharkhand News updates latest Rajesh kashyap news rajesh kashyap News Updates latest rajesh Kashyap news rajesh kashyap news rajesh kashyap news Updates Rajesh Kashyap on Sarna Rajesh kashyap on Sarna News Sarna News Update