logo

KYC अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले साइबर अपराधी को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

07.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोगों के साथ बैंक केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर धोखाधड़ी-ठगी करने वाले साइबर अपराधी को अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने गिरफ्तार किया। राम बाबू मंडल नामक यह अपराधी जामताड़ा के करमाटांड थाना क्षेत्र के रामपुर का रहने वाला है। सीआईडी ने गिरफ्तार अपराधी के पास से 5 मोबाइल फोन और अपराध से संबंधित डेटा बरामद किया गया है। इस संबंध में सीआईडी एसपी एस कार्तिक ने गुरुवार को बताया कि मिली शिकायत के आधार पर तकनीकी रूप से जांच के क्रम में संलिप्त साइबर अपराधी को चिन्हित किया गया। इसके बाद रांची सीआईडी टीम ने जामताड़ा पुलिस के संयुक्त प्रयास से साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

जानें कैसे करता था अपराध
सीआईडी के अनुसार साइबर अपराधियों की ओर से बड़े पैमाने पर केवाईसी अपडेट करने के लिए एचडीएफसी बैंक के खाता धारकों को फेक एप्लीकेशन से संबंधित एक यूआरएल (लिंक) का एसएमएस भेजने से संबंधित सूचना प्राप्त हुई। बैंक के ग्राहकों को एसएमएस के जरिये बताया जाता था कि आपके अकाउंट को अवरुद्ध कर दिया गया है। कृपया पेन का अपडेट करा ले। जैसे ही लोग उक्त लिंक पर क्लिक करते है तो एचडीएफसी इंटरनेट बैंकिंग का फेक ऐप उनके फोन में इंस्टॉल हो जाता। जैसे ही कोई उस एप को खोलते हैं तो साइबर अपराधियों द्वारा उनका डाटा डेस बोर्ड के माध्यम से संरक्षित कर लिया जाता है। इस विधि से लोगों को ठगने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई हुई और साइबर अपराधी को सीआईडी ने धर-दबोचा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT