logo

निरसा : नगर परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पर सरकारी योजनाओं में लूट का आरोप, राजद ने किया प्रदर्शन

nirsa3.jpg

निरसा(बंटी झा) : 
भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं में लूट के विरुद्ध में बुधवार को राजद के बैनर तले नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। युवा राजद जिला अध्यक्ष बिट्टू मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के संग हल्ला बोला। वहीं नगर परिषद में बने सौंदर्यकरण फाउनटेन में एक लोटा पानी भी डाला गया। मामला चिरकुंडा नगर परिषद का है।


लाखों योजनाओं में हुई गड़बड़ी
 मीडिया से बातचीत में राजद युवा जिला अध्यक्ष बिट्टू मिश्रा आक्रमक अंजाम में नजर आए। उन्होंने कहा कि पूरे नगर परिषद क्षेत्र में सरकारी योजनाओं में भारी लूट देखा जा रहा है। जनता त्राहिमाम कर रहे है। फिर भी नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुप बैठे है । क्षेत्र में हो रही भ्रष्टाचार के लिए परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जिम्मेवार है। लाखों योजनाओं में गड़बड़ी हुई है। कई योजनाओं का शिलान्यास धनबाद सांसद और निरसा विधायक के होने के बाद अबतक कार्य नहीं किया गया है। जानकारी के बाद भी नगर परिषद के पदाधिकारी कार्यवाही नही करते है। कई बार ब्लैक की बात बैठक में करने के बाद भी कचड़ा उठाव पॉयनियर कंपनी को नही हटाया गया है। 

सौंदर्यकरन के नाम पर लुटा गया
बिट्टू मिश्रा ने आगे कहा कि शहीद चौक पर शहीदों के स्थल को साफ सफाई देख रेख नही किया जाता है। जल्द ही इस पर काबू नहीं पाया गया तो आने वाले दिनों में राजद जोरदार आंदोलन करेगी जरूरत पड़ा तो कार्यालय में तालाबंदी तक करेगी। सौंदर्यकरन के नाम पर लुटा गया है। मौके पर राजद नेत्री सुनीता सिंह, हरेराम यादव, शहज्जाद अंसारी, उपेन्द्र यादव, नौशाद खान, किशोरी यादव, विजय साव, राहुल सिंह, सोयब खान, नवाब सिद्धकी, आरजू खान, बिक्की साव, सुनील रजक, हुसैन खान, अजीत सिंह, बबलू साव, सोयब शेख, सुबोध बर्मन अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।