द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा के महागामा थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी अनिल कुमार और कुछ हाइवा ड्राइवरों के बीच शनिवार को नयानगर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हनवारा थाना बॉर्डर पर आधा दर्जन हाइवा गाड़ियों को रोक दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौके पर मौजूद तीन हाइवा ड्राइवर गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए, जबकि बाकी तीन ड्राइवरों को पुलिस पकड़कर हनवारा थाना ले गई। फिलहाल विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।
